Home > Crime > Sonari Jewellery Shop Theft : सोनारी की सुमित ज्वेलर्स शाप से 125 ग्राम के चार लाकेट पार कर ले गए चोर, तलाश में जुटी पुलिस

Sonari Jewellery Shop Theft : सोनारी की सुमित ज्वेलर्स शाप से 125 ग्राम के चार लाकेट पार कर ले गए चोर, तलाश में जुटी पुलिस

Jamshedpur :  Sonari Jewellery Shop Theft सोनारी थाना क्षेत्र के डिस्पेंसरी रोड स्थित सुमित ज्वेलर्स की दुकान से चोर सोने के लॉकेट से भरा डिब्बा पार कर ले गए हैं। इस डिब्बे में 125 ग्राम के चार लाकेट थे। उनकी कीमत 15 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। सुमित ज्वेलर्स के मालिक सुमित कुमार जैन के आवेदन पर सोनारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (Sonari Jewellery Shop Theft)

इसे भी पढ़ें – Suspicious Death Jamshedpur : सरायकेला की महिला संदिग्ध रूप से जली, एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Sonari Jewellery Shop Theft : चेन खरीदने आया था आरोपी 

शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। दुकान के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी नजर आया है। उन्होंने बताया कि दुकान में आरोपी चेन खरीदने के लिए गया था। घटना बुधवार की है।

चेन देखते-देखते आरोपी लॉकेट से भरा डिब्बा पार कर ले गया। गुरुवार को जब सुमित कुमार जैन ने दुकान का सामान मिलाया तो पता चला कि लॉकेट का डिब्बा गायब है। इसके बाद उन्होंने सोनारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ग्राहक बनकर दुकान में आया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

You may also like
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO
Jamshedpur Murder : कदमा में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार, चाकू बरामद+VDO
Telco Jhagru Bagan Theft : जमशेदपुर के टेल्को झगड़ू बागान में चोरी, घर से 30 हजार नकद और तीन मोबाइल लेकर फरार हुए चोर
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण

Leave a Reply