Home > Crime > बर्मामाइंस में लकड़ी गोदाम में भीषण आग, गार्ड की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

बर्मामाइंस में लकड़ी गोदाम में भीषण आग, गार्ड की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Jamshedpur (Jharkhand) : पूर्वी सिंहभूम जिले के बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में अचानक भीषण आग (Burmamines Fire) लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

बताते हैं कि आग इम्तियाज़ खान के गोदाम में लगी। ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने सबसे पहले धुआं और आग की लपटें (Burmamines Fire) देखीं। उसने बिना देर किए गोदाम मालिक को फोन कर सूचना दी, जिससे समय रहते राहत कार्य शुरू हो सका।

सूचना मिलते ही गोदाम से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी और हालात बिगड़ते नजर आ रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

मौके पर टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड और झारखंड अग्निशमन विभाग की टीमों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग मुख्य रूप से लकड़ी के बोटों तक ही सीमित रही, जिससे गोदाम में रखी मशीनें सुरक्षित बच गईं।

इसे भी पढ़ें – बहरागोड़ा में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का जिंदा बम, निष्क्रिय करने में स्थानीय टीम नाकाम, सेना के विशेषज्ञों से संपर्क

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस गोदाम में इस तरह की घटना पहली बार हुई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

You may also like
Jamshedpur News: परसुडीह में एसी ब्लास्ट के बाद फ्लैट में लगी भीषण आग, लोगों ने तोड़ा दरवाजा और बचाई जान
जुगसलाई में होटल गणगौर के वर्कशॉप में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी+VDO
टाटा मोटर्स में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत, विभिन्न डिवीजनों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना
रामनवमी विसर्जन को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट: ड्रोन से होगी निगरानी, रैफ की होगी तैनाती, सुरक्षा के लिए नदी में लगेंगी लाल झंडियां+VDO

Leave a Reply