Home > Crime > जुगसलाई में होटल गणगौर के वर्कशॉप में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी+VDO

जुगसलाई में होटल गणगौर के वर्कशॉप में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के जुगसलाई बाजार स्थित होटल गणगौर के वर्कशॉप (jugsalai Fire) में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया और फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। आग की ऊंची-ऊची लपटों और धुएं के गुबार से पूरे इलाके में दहशत का माहौल (Jugsalai Fire) बन गया। आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्कशॉप में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता था। मजदूर बिना किसी सेफ्टी इंतजाम के काम करते थे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी यहां आग लग चुकी है, लेकिन उसके बावजूद सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि अगर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के रिहायशी इलाकों तक आग फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। देर शाम तक दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटे रहे।

इसे भी पढ़ें – हरिणा मेला बनेगा राजकीय मेला, तैयार होगा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का खाका

जानकारी के अनुसार वर्कशॉप में एक दर्जन से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे हुए थे। कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा विस्फोट टल गया। स्थानीय लोगों में होटल गणगौर प्रबंधन के खिलाफ भारी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि घनी आबादी और भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह अवैध तरीके से वर्कशॉप चलाना खतरे से खाली नहीं है और प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply