Jamshedpur (Jharkhand ) : टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में सोमवार को नए वित्तीय वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ और हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान (Jamshedpur Tata Motors) कंपनी में पारंपरिक तरीके से कार्यों की शुरुआत की गई।
सबसे पहले इंजन डिवीजन (Jamshedpur Tata Motors) में पूजा-अर्चना हुई, इसके बाद पावर सप्लाई, वर्ल्ड ट्रक, फाउंड्री डिवीजन, प्लांट-वन की असेंबली लाइन-1 और 2, ईवी फिटमेंट लाइन-4 तथा फाइन व्हीकल प्रिपरेशन विभाग में क्रमवार पूजा-पाठ का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री R.K. Singh, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य और कंपनी प्रबंधन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नए साल के सफल संचालन की कामना की।
इसे भी पढ़ें – ईरान ने अमेरिकी रेस्क्यू मिशन किया नाकाम, इस्फहान के पास कई सैन्य विमान मार गिराए
कार्यक्रम में फाइनेंस हेड सतीश कदम, ईआर हेड सौमिक रॉय, जीएम मनीष वर्मा, गुलाम मंडल, प्रकाश सिंहा, राकेश कुमार, एमएस वीएन भानु, कुमार सत्यम, सिल्वा राज और सुधांशु दास समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर में चुना शाह बाबा का 57वां सालाना उर्स 7 से 10 अप्रैल तक, तैयारियां
इस मौके पर महामंत्री आर.के. सिंह ने सभी कर्मचारियों को नए वित्तीय वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टीम वर्क के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों को नए लक्ष्यों को हासिल कर कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।




