Home > Jamshedpur > 2029 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जदयू, कोल्हान बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर+VDO

2029 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जदयू, कोल्हान बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : आगामी 2029 विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज (Jamshedpur JDU Meeting ) कर दी है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कोल्हान क्षेत्र में पार्टी की पकड़ बढ़ाने को लेकर मंगलवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार में “कोल्हान प्रमंडलीय बैठक” आयोजित की गई। बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार तथा जनसरोकार के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा (Jamshedpur JDU Meeting ) की।

बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, सुशील सिंह, कौशल कुमार, अंजलि सिंह, संजय ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार और युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि पार्टी गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और कोल्हान में जदयू की मौजूदगी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड लगातार जनता की आवाज उठा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी राज्यभर में संगठन विस्तार अभियान चला रही है। साहिबगंज में कार्यक्रम के बाद अब पलामू और रामगढ़ का दौरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और निशांत कुमार को भी झारखंड लाने की तैयारी है। साथ ही आगामी चुनाव में कितनी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी, इसकी रणनीति भी बनाई जा रही है।

वहीं विधायक सरयू राय ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता जनता के बीच काम करेगा और अपनी पहचान बनाएगा, उसे ही पार्टी टिकट देगी। उन्होंने भाजपा और जदयू के पुराने राजनीतिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा को अपने विश्वसनीय सहयोगी जदयू के बारे में भी सोचना चाहिए और राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देना चाहिए।

जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने दावा किया कि पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण इलाकों में पार्टी का मजबूत प्रभाव है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें – गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

बैठक में महिला मोर्चा की पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply