Home > Education > Jamshedpur: एक्सएलआरआइ में 100 फीसदी प्लेसमेंट, डॉमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख के पैकेज पर स्टुडेंट हुए लॉक

Jamshedpur: एक्सएलआरआइ में 100 फीसदी प्लेसमेंट, डॉमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख के पैकेज पर स्टुडेंट हुए लॉक

जमशेदपुर: एक्सएलआरआइ के शैक्षणिक सत्र 2022-2024 के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुआ. दो वर्ष के पीजीडीएम ( बिजनेस मैनेजमेंट व ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ) बैच के सभी 503 स्टूडेंट लॉक हो गए। इस बार भी एक्सएलआरआइ के जमशेदपुर और दिल्ली एनसीआर कैंपस के 100 फीसदी विद्यार्थी लॉक हो गए। इस बार रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया में कुल 154 कंपनियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने संस्थान के जमशेदपुर व दिल्ली कैंपस के कुल 503 विद्यार्थियों के बीच 519 स्वदेश में जबकि एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑफर दिया। इसमें 65 ऐसे नये रिक्रूटर थे जिन्होंने पहली बार एक्सलर्स को लॉक किया। इस बार प्लेसमेंट में खास बात यह रही कि फाइनल प्लेसमेंट में चुने गये कुल 33.39 प्रतिशत विद्यार्थियों को उनके समर प्लेसमेंट में उनके द्वारा बेहतर कार्य करने की वजह से प्री प्लेसमेंट ऑफर ( पीपीओ ) मिल चुका था। प्लेसमेंट प्रक्रिया में जमशेदपुर और दिल्ली दोनों ही कैंपस के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
दो चरणों में हुई फाइनल प्लेसमेंट
पहला चरण : लेटरल रिक्रूटमेंट प्रोसेस (एलआरपी) – जनवरी 2024 में एक सप्ताह के लिए आयोजित किया गया था, जहां पूर्व कार्य अनुभव वाले छात्रों का साक्षात्कार लिया गया था और उन्हें प्रवेश स्तर के पदों से ऊपर की पेशकश की गयी थी.
 दूसरा चरण : कैंपस रिक्रूटमेंट प्रोसेस (सीआरपी) – फरवरी 2024 में एक ही दिन में आयोजित किया गया, जहां कार्य अनुभव का कोई अलग आधार नहीं था. सभी विद्यार्थियों का इंटरव्यू के आधार पर चयन किया गया. प्लेसमेंट प्रक्रिया में जमशेदपुर और दिल्ली कैंपस के छात्रों ने हिस्सा लिया।
बाजार की कठिन परिस्थिति के बावजूद रहा शानदार प्लेसमेंट : डायरेक्टर
एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्रों को बधाई दी और उनकी सराहना की. कहा कि संस्थान के ये छात्र कल से रिस्पांसिबल लीडर बनेंगे जो देश के विकास में बड़ी भूमिका निभायेंगे. कहा कि एक्सएलआरआइ ने इस साल बाजार की कठिन परिस्थितियों के बीच रिकॉर्ड समय सीमा में 100% प्लेसमेंट की उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने सभी रिक्रूटरों की भी सराहना की.
एक्सएलआरआइ के फाइनल प्लेसमेंट 2024 की मुख्य बातें
● इस बैच को दिया जाने वाला औसत वेतन 28.0 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, जिसमें शीर्ष 10 विद्यार्थियों का औसत पैकेज 51.66 लाख जबकि शीर्ष 25 पर्सेंटाइल वाले विद्यार्थियों तक का औसत पैकेज 42.98 लाख रुपये प्रति वर्ष था.
● औसत वेतन 29.89 लाख रुपये प्रति वर्ष दिया गया.
● बीएफएसआई क्षेत्र से प्रति वर्ष 75 लाख रुपये का हाइयेस्ट डोमेस्टिक ऑफर दिया गया
● नये रिक्रूटरों की संख्या: 65
● सबसे ज्यादा कंसल्टिंग, सेल्स एंड मार्केटिंग व आइटीईएस सेक्टर से ऑफर दिये गये.
● एक्सेंचर स्ट्रेटेजी, अमेजॉन, बैन एंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, एचयूएल, आईटीसी,एशियन पेंट्स, रिलायंस, टाटा स्टील, ओला और पीडब्ल्यूसी ने नियमित भर्ती करने वालों में सबसे ज्यादा ऑफर दिये
● 33.39 % छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए
● नये रिक्रूटरों में एयर इंडिया, श्री सीमेंट, गोदरेज, टाटा इलेक्ट्रॉनिक जैसी कंपनियाँ शामिल हैं.
सेक्टर वाइज प्लेसमेंट
एक्सलर्स को दिये गये ऑफर में सबसे ज्यादा कंसल्टिंग, आईटीईएस, ई-कॉमर्स, सेल्स एंड मार्केटिंग व जेनरल मैनेजमेंट थे. कंसल्टिंग फर्मों ने 26% उम्मीदवारों को ऑफर दिया. आईटीईएस, ई-कॉमर्स, सेल्स एंड मार्केटिंग ने छात्रों को क्रमशः 20% और 17% ऑफर दिया. वहीं, एक्सेंचर स्ट्रैटेजी, अमेज़ॅन, बीसीजी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, बजाज ऑटो समेत कई अन्य रिक्रूटरों के बीच सबसे अधिक संख्या में ऑफर दिये. अन्य नये नियोक्ताओं में ओला, बीएमडब्ल्यू, फ़िलिप मॉरिश, लॉरियल समेत कई अन्य शामिल हैं.

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply