Home > Jamshedpur > Jamshedpur : मानगो के ज़ाकिर नगर कब्रिस्तान में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निर्मित पानी घर का एसएसपी ने किया उद्घाटन

Jamshedpur : मानगो के ज़ाकिर नगर कब्रिस्तान में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निर्मित पानी घर का एसएसपी ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : मानगो के ज़ाकिर नगर कब्रिस्तान में शुक्रवार को एसएसपी किशोर कौशल ने पानी घर का उद्घाटन किया। यह पानी घर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने बनाया है। पानी घर स्वर्गीय जुबैदा खातून की याद में बनाया गया है। उद्घाटन के मौके पर एसएसपी के अलावा अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल वारिस सरवर इमाम भी मौजूद थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि करीम सिटी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान के अध्यक्ष डॉ अनवर सहाब थे। आजाद नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह, हाजी मोहम्मद इलियास खान, कब्रिस्तान कमेटी के अध्यक्ष मुख्तार शफी, सचिव अनवर उल हक, हाजी हमजा, आजाद अंसारी आदि भी मौजूद थे। ट्रस्ट के सदस्यों ने एसएसपी को बुके देकर उनका स्वागत किया। ह्युमन वेलफेयर ट्रस्ट के मुख्तार आलम खान ने बताया कि उनकी ट्रस्ट एक सामाजिक संस्था है। एमजीएम अस्पताल में हफ्ते में 2 दिन दोपहर में भोजन का वितरण करता है। ग्रामीण इलाकों में छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षा संबंधी सामग्री वितरित की जाती है। रमजान में जरूरतमंद रोजेदारों के बीच राशन किट का वितरण होता है। जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को कामयाब बनाने में ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, अध्यक्ष मतीउल्लाह अंसारी, आजाद नगर थाना शांति समिति के सेक्रेटरी मुख्तार आलम खान, शाहिद परवेज, मोइनुद्दीन अंसारी, नाजिर खान, मासूम खान, फिरोज आलम, आफताब आलम, इरशाद खान, ताहिर हुसैन आदि का योगदान रहा।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply