Home > Koushambi > सैनी में कनवार अंडरपास के पास दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से आईटीआई की एक छात्रा की मौत, एक घायल

सैनी में कनवार अंडरपास के पास दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से आईटीआई की एक छात्रा की मौत, एक घायल

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : सैनी थाना क्षेत्र के कनवार अंडरपास के पास शुक्रवार की शाम दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से आईटीआई की एक छात्रा ज्योति सोनकर की मौत हो गई है। जबकि, दूसरी छात्रा मुस्कान सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मुस्कान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर अजुहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ज्योति सोनकर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों सिराथू आईटीआई की छात्रा हैं। आईटीआई से शुक्रवार की शाम वह अपने घर जा रही थीं। तभी दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग को पार करते समय यह हादसा हुआ।

यह भी पढें – एसओजी और मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने 22 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब दोनों छात्राएं पटरी पार कर रही थीं। तभी तेज गति से ट्रेन आ गई। छात्राएं ट्रेन को नहीं देख पाईं और ट्रेन की चपेट में आ गई। यह घटना अपलाइन पर हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ज्योति सोनकर के पिता बाहर रहते हैं। उनको घटना की सूचना दे दी गई है।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13