Home > Koushambi > चरवा के समसपुर में दीवार गिरने से मलबे में दब कर किशोरी की मौत

चरवा के समसपुर में दीवार गिरने से मलबे में दब कर किशोरी की मौत

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : कौशांबी ज़िले में कच्ची दीवार गिरने से इसके मलबे में दब कर 9 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई। मासूम बच्ची को क्या मालूम था कि आज वह बकरी चराने निकलेगी तो घर वापस नहीं पहुंचेगी। मासूम बच्ची जब अपनी बकरियों को लेकर खेतों की तरफ जा रही थी। तभी उसी के पड़ोसी घर की दीवार उस पर गिर गई। ग्रामीणों ने दीवार का मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
चरवा थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के रहने वाले राम बालक की 9 वर्षीय बेटी रंजना शनिवार को सुबह अपने घर से खेत की तरफ बकरी चराने के लिए जा रही थी।

यह भी पढें – सैनी में कनवार अंडरपास के पास दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से आईटीआई की एक छात्रा की मौत, एक घायल

तभी पड़ोसी चंदा के पुराने घर की कच्ची दीवार अचानक गिर गई। इसमें रंजना की दबकर मौत हो गई। पड़ोसी चंदा का कहना है की उसका घर पुराना और जर्जर है। आगे की दीवार बहुत पहले ही गिर गई थी। पीछे की दीवार भी बेहद जर्जर थी, जो शनिवार को अचानक भरभरा कर गिर गई। इसके मलबे में रंजना दब गई। चीख़-पुकार सुनकर ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे। लेकिन, जब तक रंजना को मलबे से निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। रंजना की मौत की जानकारी मिलने पर रोते बिलखते परिवार मौके पर पहुंचे।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13