Home > World > अगर इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अभी भी जिंदा है तो खोज के मारेंगे, IRGC का बड़ा एलान

अगर इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अभी भी जिंदा है तो खोज के मारेंगे, IRGC का बड़ा एलान

News Bee : ईरान की सेना आईआरजीसी ने कहा है कि अगर इसराइल का प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मरा नहीं गया है तो उसको खोज कर मार दिया (Iran America War) जाएगा। यह ऐलान आईआरजीसी ने रविवार को किया है। आईआरजीसी के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट की तरफ से यह ऐलान युद्ध के 16 वें दिन (Iran America War) आया है।

इस बयान में कहा गया है कि इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कई दिनों से सार्वजनिक स्थलों पर नहीं दिखा है। एक्स पर जो उसका अकाउंट है, उसकी आखिरी पोस्ट एआई जेनरेटेड बताई जा रही है। इसमें नेतन्याहू की छह उंगलियों की बात की गई तो मोसाद ने रविवार को उसका दूसरा एआई जेनरेटेड वीडियो जारी कर दिया। यह एक कॉफी हाउस का है। इसमें नेतन्याहू कॉफी पीता दिखाया गया है। कॉफी का मग पूरा भरा हुआ है। नेतन्याहू अपने पंजे दिखाता है। अंगुलियां गिन लो। मगर अब लाख टके का सवाल है कि नेतन्याहू का यह वीडियो सही है या फिर वह छह अंगुलियों वाला।

बयान में कहा गया है कि इसराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू मारा गया है। या फिर बचकर अपनी फैमिली के साथ कहीं निकल गया है। इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि इसराइल में खुद इस बात को लेकर उहापोह का माहौल है। लेकिन, अगर बेंजामिन नेतन्याहू अभी है तो आईआरजीसी उसका पीछा करना जारी रखेगी और जब तक उसे मार नहीं देती तब तक यह अभियान जारी रहेगा।

आईआरजीसी की तरफ से कहा गया है कि ऑपरेशन प्रॉमिस के तहत अमेरिका के अड्डों और इसराइल पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए गए हैं। बयान में कहा गया है कि यह हमले उन शहीदों की याद में किए जा रहे हैं, जिन्हें अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर हमला करके शहीद कर दिया था। आईआरजीसी का कहना है कि ईरान ने इसराइल के औद्योगिक ठिकानों पर को भी निशाना बनाया है। बयान में कहा गया है कि इसराइल में लगातार सायरन बज रहे हैं। एंबुलेंस की गाड़ियां दौड़ रही हैं। इसराइल अपने यहां नुकसान की खबरें दबा रहा है।

इसे भी पढ़ें – यूएई के कई शहरों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएगा ईरान, मुस्लिमों से बंदरगाह खाली करने की अपील

गौरतलब है कि 28 फरवरी को इसराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमले किए थे। इन हमलों में ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की शहादत हो गई थी। इसके अलावा, कई अन्य सैन्य अधिकारी शहीद हो गए थे। मिनाब में एलिमेंट्री स्कूल पर हुए हमले में 168 स्कूली बच्चियों को भी मार दिया गया था। इसके बाद से ईरान लगातार इसराइल और अरब देशों में मौजूद अमेरिका के अड्डों पर हमले कर रहा है।

You may also like
एससीओ बैठक के दौरान ईरान और बेलारूस के विदेश मंत्रियों की अहम वार्ता, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर किए तीन बड़े हमले, मिसाइल और ड्रोन से की कार्रवाई
कुवैत के एक और पावर प्लांट पर ईरान का जवाबी हमला, अमेरिका का साथ देने की कीमत अदा कर रहे खाड़ी के देश

Leave a Reply