Bishkek : ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिज़ेनकोव ने किर्गिस्तान के चोलपोन-अता में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक के दौरान (SCO Meeting on Kyrgyzstan) मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ईरान और बेलारूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से (SCO Meeting on Kyrgyzstan) चर्चा की।
बैठक में दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच वर्ष 2026 से 2030 तक के लिए तैयार किए गए सहयोग कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समझौतों को जल्द लागू करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई गई।
इसे भी पढ़ें – अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
वार्ता के दौरान दोनों विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय और वैश्विक हालात पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने बहुपक्षवाद को मजबूत करने, एकतरफा प्रतिबंधों और दबाव की नीतियों का विरोध करने तथा एससीओ के मंच का उपयोग राजनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को नई गति देने के लिए करने पर जोर दिया।




