Home > World > Iran–US War के बीच UAE में अमेरिकी एयरबेस पर बड़ा हमला, ईरान ने अल जुफरा बेस के हथियार डिपो को उड़ाया

Iran–US War के बीच UAE में अमेरिकी एयरबेस पर बड़ा हमला, ईरान ने अल जुफरा बेस के हथियार डिपो को उड़ाया

News Bee : मध्य पूर्व में जारी युद्ध (Iran US War) के बीच ईरान ने अमेरिका के एक प्रमुख सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात स्थित अमेरिका के अल जुफरा एयरबेस के गोला-बारूद भंडार (अम्युनिशन डिपो) को मिसाइल हमले में नष्ट कर दिया गया है।

ईरानी समाचार एजेंसी तसनीम के मुताबिक, IRGC ने 16 मार्च को जारी अपने 41वें आधिकारिक बयान में कहा कि ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4’ के तहत यह कार्रवाई की गई। बयान के अनुसार IRGC की नौसेना ने अल जुफरा एयरबेस के केंद्रीय एम्युनिशन स्टोरेज को सटीक तरीके से निशाना बनाया, जिससे बेस के भीतर जोरदार विस्फोट हुए। ईरान का कहना है कि हमले ( Iran US War ) के बाद अमेरिकी सेना को एयरबेस खाली कराने का आदेश देना पड़ा। साथ ही वहां मौजूद लड़ाकू विमानों को भी दूसरे सुरक्षित ठिकानों पर भेजना पड़ा।

ईरानी बयान में यह भी कहा गया कि अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई सैन्य अधिकारियों और नागरिकों की हत्या के बाद ईरान पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया था। इसके बाद से ईरान के कई सैन्य और नागरिक ठिकानों पर हवाई हमले किए गए, जिनमें भारी नुकसान और जनहानि हुई।

इसे भी पढ़ें – अगर इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अभी भी जिंदा है तो खोज के मारेंगे, IRGC का बड़ा एलान

ईरान के अनुसार इन हमलों के जवाब में उसकी सशस्त्र सेनाएं अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन से जवाबी कार्रवाई कर रही हैं। क्षेत्र में जारी इस टकराव ने पूरे पश्चिम एशिया में सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply