Home > World > Saudi Yemen War : सुप्रीम लीडर खामनाई के जनाज़े में कम लोग शामिल हों, इस चक्कर में फंस गया सऊदी अरब

Saudi Yemen War : सुप्रीम लीडर खामनाई के जनाज़े में कम लोग शामिल हों, इस चक्कर में फंस गया सऊदी अरब

Tanveer Fatima, Tehran : यमन और सऊदी अरब के बीच 2015 से युद्ध चल रहा था। सऊदी अरब ने इसे ख़त्म कराने की चीन से गुहार लगाई। इसके बाद चीन की मध्यस्थता से ईरान और सऊदी अरब में बातचीत हुई। अप्रैल 2022 में संयुक्त राष्ट्र संघ में लिखा पढ़ी के साथ सऊदी और यमन में सीज़फायर यानि युद्ध विराम (Saudi Yemen War) हो गया।

अलबत्ता, जब यमन की हौसी ट्राइबल फोर्स अंसारुल्लाह गाज़ा के लोगों के सपोर्ट में इसराइल पर मिसाइलें दाग रही थी, तो सऊदी अरब अपनी मर्दानगी का प्रदर्शन करते हुए गाहे बगाहे यमन पर एयर स्ट्राइक कर देता (Saudi Yemen War) था। इसराइल के खिलाफ मोर्चा खोल चुके अंसारुल्लाह सऊदी अरब को धमकी दे कर रह जाते थे।

अमेरिका और इसराइली हमले में शहीद सुप्रीम लीडर आयतुल्ला सैयद अली खामनाई का फ्युनरल 9 जुलाई को होना था। सूत्र बताते हैं कि अमेरिका ने तय किया कि इस फ्युनरल में ज्यादा भीड़ नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए अमेरिका ने अपने दोस्त मुल्कों से कहा कि वह ईरान के लिए उड़ान की अनुमति नहीं दें। सऊदी अरब ने भी यमन को चेतावनी जारी की कि सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ईरान के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस धमकी के बाद ईरान की आईआरजीसी ने तय किया कि ईरान की महान एयर का हवाई जहाज़ सना जाएगा और वहां से हौसी ट्राइबल फोर्स अंसारुल्लाह के नेताओं को लेकर तेहरान आएगा। यह फैसला खतरे से खाली नहीं था। बाद में ईरानी जहाज़ सना एयरपोर्ट पर उतरा और वहां से तेहरान आ गया।

9 जुलाई को ईरान का जहाज़ सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली खामनाई के फ्युनरल के बाद जब 12 जुलाई को तेहरान से हौसी नेताओं को लेकर सना एयरपोर्ट पर उतर रहा था तभी सऊदी अरब ने हमला कर दिया। ईरानी जहाज़ ने सना में लैंडिंग नहीं की। जहाज़ दोबारा आसमान पर पहुंचा और यमन के दूसरे बंदरगाह शहर हुदैदा में लैंडिंग हुई। इधर, सना एयरपोर्ट पर सऊदी अरब ने वहां खड़े दूसरे जहाज़ को निशाना बना दिया जिसमें कई लोग मारे गए।

इस हमले ने हौसी ट्राइबल फोर्स अंसारुल्लाह को गुस्से से भर दिया और उन्होंने जवाबी कार्रवाई शुरू की जो अब तक जारी है।

इसे भी पढ़ें – Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
यमन की सऊदी अरब को खुली चेतावनी, घेराबंदी खत्म नहीं हुई तो जारी रहेंगे सैन्य हमले
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते पर लगी मुहर, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने डिजिटल हस्ताक्षर किए

Leave a Reply