Home > World > Israel Gaza War: इसराइल को नागरिकों की मौत रोकने के बयान के बाद अमेरिका में जो बाइडेन कि यहूदियों के बीच घटी लोकप्रियता, ट्रंप बने पहली पसंद

Israel Gaza War: इसराइल को नागरिकों की मौत रोकने के बयान के बाद अमेरिका में जो बाइडेन कि यहूदियों के बीच घटी लोकप्रियता, ट्रंप बने पहली पसंद

न्यूज बी: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतानयाहू से कहा था कि वह गजा में हो रहे हमले में ऐसी युद्ध नीति अपनाएं कि नागरिकों की कम से कम मौत हो। मीडिया में यह बयान आने के बाद अमेरिका के यहूदियों के बीच जो बाइडेन की लोकप्रियता लगातार घट रही है। अमेरिकी यहूदियों के बीच डोनाल्ड ट्रंप पहली पसंद बन गए हैं। सिनाई कॉलेज रिसर्च इंस्टीट्यूट ने इस संबंध में एक रिसर्च किया था। इसका रिजल्ट आया है। इसमें कहा गया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप लोकप्रियता के मामले में यहूदी मतदाताओं के बीच जो बाइडेन से 9% आगे निकल गए हैं। यहूदी मतदाताओं के बीच जो बाइडेन की लोकप्रियता 44 प्रतिशत है तो डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता बढ़कर 53% हो गई है। रिसर्च में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और जो बाइडेन की लोकप्रियता घट रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी यहूदी कई साल से डेमोक्रेटिक पार्टी को ही वोट करते आ रहे हैं। जो बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी से आते हैं। जबकि डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन हैं। यहूदी मतदाताओं ने कभी रिपब्लिकन पार्टी को अधिक पसंद नहीं किया। फिर भी अब डोनाल्ड ट्रंप यहूदी मतदाताओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि जो बाइडेन के इसराइल को नागरिकों की कम से कम मौत होने देने के बयान का काफी असर पड़ा है और यहूदी मतदाता जो बाइडेन से दूर हो रहे हैं।

You may also like
UN में ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन का दोहरा मापदंड पर हमला, बोले- ‘परमाणु बम इजरायल के पास, निरीक्षक ईरान में’
होर्मुज जलडमरूमध्य में टोगो के झंडे वाले तेल टैंकर ‘ट्रेंड’ पर हमला, आग लगने के बाद रोका गया
जयपुर की BRICS बैठक में ईरान ने आर्थिक और वित्तीय सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर
ईरानी मिसाइल हमलों से अमेरिका-सऊदी की चिंता बढ़ी, पैट्रियट इंटरसेप्टर का भंडार तेजी से घटा

Leave a Reply