Home > World > Israel Gaza War: ईरान ने रूस को बेची 700 किलोमीटर तक मार करने वाली फतेह 110 मिसाइलें, भड़का अमेरिका

Israel Gaza War: ईरान ने रूस को बेची 700 किलोमीटर तक मार करने वाली फतेह 110 मिसाइलें, भड़का अमेरिका

न्यूज बी: ईरान ने रूस को फतेह 110 बैलिस्टिक मिसाइलें बेची हैं। ईरान रूस के बीच 400 मिसाइलों की खरीद का सौदा हुआ था। यह मिसाइलें 300 किलोमीटर से 700 किलोमीटर तक मार करने वाली हैं। सूत्र बताते हैं कि इन 400 मिसाइलों की रूस को डिलीवरी भी कर दी गई है। ईरान के रूस को मिसाइलें बेचे जाने की खबर मिलते ही अमेरिका भड़क गया है। अमेरिका ने धमकी दी है कि अगर ईरान ने रूस को और मिसाइलें बेचीं तो ईरान पर पाबंदी लगाई जाएगी। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि वह इस मामले को संयुक्त राष्ट्र संघ में ले जाएगा। लेकिन, विशेषज्ञों का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में मुद्दे को ले जाकर अमेरिका को कुछ हासिल नहीं होगा। क्योंकि, वहां रूस को वीटो पावर हासिल है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ईरानी मिसाइल काफी मारक साबित हो रही है। यूक्रेन युद्ध में इनका अहम किरदार है। रक्षा विशेषज्ञ कहते हैं कि उत्तर कोरिया ने भी रूस को मिसाइल बेची थी। लेकिन, तब अमेरिका इतना नाराज नहीं हुआ था जितना ईरानी मिसाइल के रूस को मिलने पर हुआ है। माना जा रहा है कि अमेरिका यूक्रेन के मोर्चे पर शिकस्त खा रहा है। इसीलिए बौखलाया हुआ है।

You may also like
ईरान में हिंसा फैलाने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा, हत्या के लिए तय थी कीमत, रक्षा मंत्री का बड़ा दावा
Israel Gaza War: बोलिविया की 3 मिलियन मलेशिया को ट्रेनिंग देने वेनेजुएला पहुंचे हेजबुल्लाह के टॉप कमांडर
Israel Gaza War: अमेरिकन यूनिवर्सिटी से निकाले गए फिलिस्तीन समर्थक छात्रों को ईरान में मुफ्त पढ़ाई व रहने का ऑफर
Israel Gaza War: अमेरिकन पैट्रियाट एयर डिफेंस सिस्टम से उठा इसराइल का भरोसा

Leave a Reply