Home > World > होर्मुज जलडमरूमध्य में टोगो के झंडे वाले तेल टैंकर ‘ट्रेंड’ पर हमला, आग लगने के बाद रोका गया

होर्मुज जलडमरूमध्य में टोगो के झंडे वाले तेल टैंकर ‘ट्रेंड’ पर हमला, आग लगने के बाद रोका गया

News Bee : ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से अवैध तरीके से गुजरने की कोशिश कर रहे टोगो के झंडे वाले तेल टैंकर ‘ट्रेंड’ को निशाना बनाया (Middle East War) है। हमले के बाद टैंकर में आग लग गई और उसे रोक दिया गया।

IRGC नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल अली ओजमैई ने गुरुवार रात जारी बयान में कहा कि टैंकर ने अमेरिकी सेना के कथित उकसावे और हिदायत पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश ( Middle East War ) की थी। उन्होंने कहा कि ईरानी नौसेना इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर निगरानी और नियंत्रण बनाए हुए है तथा बिना अनुमति किसी पोत को गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

IRGC ने चेतावनी दी है कि ईरानी नियमों और निर्धारित मार्गों का पालन किए बिना होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों को गंभीर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। ईरान का कहना है कि व्यावसायिक जहाजों को निर्धारित मार्ग से और समन्वय के बाद ही आवाजाही करनी चाहिए।

टैंकर ‘ट्रेंड’ की स्थिति, चालक दल और उसके माल को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने होर्मुज क्षेत्र में एक समुद्री सुरक्षा घटना की सूचना दी थी, हालांकि उसने संबंधित जहाज की पहचान नहीं बताई।

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के प्रमुख ऊर्जा मार्गों में शामिल है। क्षेत्र में जारी तनाव के बीच यहां व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है और शिपिंग कंपनियां वैकल्पिक मार्गों तथा सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें – सरायकेला कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में ED की एंट्री, नामजद ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकाने पर छापेमारी

You may also like
जयपुर की BRICS बैठक में ईरान ने आर्थिक और वित्तीय सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर
ईरानी मिसाइल हमलों से अमेरिका-सऊदी की चिंता बढ़ी, पैट्रियट इंटरसेप्टर का भंडार तेजी से घटा
यमन की सऊदी अरब को खुली चेतावनी, घेराबंदी खत्म नहीं हुई तो जारी रहेंगे सैन्य हमले
ईरान की कड़ी चेतावनी: जब्त संपत्तियों से मुआवजा लेने वाले देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं मिलेगा गुजरने का अधिकार

Leave a Reply