Home > India > रांची से 7 अक्टूबर को वैष्णो देवी के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन, 7 दिन का होगा सफर, टाटानगर रेलवे स्टेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

रांची से 7 अक्टूबर को वैष्णो देवी के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन, 7 दिन का होगा सफर, टाटानगर रेलवे स्टेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आईआरसीटीसी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन 7 अक्टूबर को वैष्णो देवी और अमृतसर दर्शन कराने के लिए एक स्पेशल ट्रेन रवाना करने जा रहा है। यह स्पेशल ट्रेन 7 अक्टूबर को रांची से रवाना होगी। इस ट्रेन पर रांची के अलावा धनबाद, कुल्टी और जसीडीह से लोग बैठ सकते हैं। यह ट्रेन 7 दिन के सफर पर रवाना होगी। ट्रेन के जरिए वैष्णो देवी और अमृतसर का दर्शन कराया जाएगा। इस ट्रेन पर सफर के लिए एक व्यक्ति से ₹12330 किराया लिया जा रहा है। जबकि स्टैंडर्ड श्रेणी में ₹14060 और कंफर्ट श्रेणी के लिए ₹28362 किराया निर्धारित किया गया है। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आईआरसीटीसी के एरिया मैनेजर जुगराज मिंज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस यात्रा में यात्रियों को ट्रेन से आने जाने के लिए ट्रेन यात्रा के अलावा रात्रि विश्राम के लिए होटल, घूमने के लिए नॉन एसी बस के अलावा शाकाहारी भोजन और नाश्ते का प्रबंध भी किया जा रहा है। साथ ही सभी यात्रियों का यात्रा बीमा भी होगा। इस ट्रेन के टिकट के लिए सभी स्टेशन पर टिकट बुकिंग की सुविधा है। इसके अलावा 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। लोग 85959 37902 पर संपर्क कर जानकारी और टिकट हासिल कर सकते हैं। या इस पर व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। आईआरसीटीसी की साइट से भी टिकट बुक किए जा सकते हैं।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply