Home > India > महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने से गोपीनाथ मुंडे की बेटी नाराज

महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने से गोपीनाथ मुंडे की बेटी नाराज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, मुंबई : महाराष्ट्र कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से नाराज हो गई हैं। उन्होंने कहा कि शायद बड़े नेताओं ने उन्हें मंत्री बनाने के काबिल नहीं समझा। इसीलिए उन्हें कैबिनेट में जगह नहीं दी गई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दो दिन पहले मंत्रीमंडल का विस्तार किया है। इसमें 18 मंत्रियों को जगह मिली है। पंकजा मुंडे को पूर्व की भाजपा की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री बनाया गया था। लेकिन, इस बार उन्हें तवज्जो नहीं दी गई। माना जा रहा है कि भाजपा को पंकजा मुंडे को कैबिनेट में नहीं रखने का खमियाजा उठाना पड़ सकता है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply