Home > Jamshedpur > पारडीह के रजवाड़ा पैलेस में सोमवार को होगा अंतर्राष्ट्रीय मुशायरा, पुस्तक ‘आसमां तू ही बता’ का विमोचन भी

पारडीह के रजवाड़ा पैलेस में सोमवार को होगा अंतर्राष्ट्रीय मुशायरा, पुस्तक ‘आसमां तू ही बता’ का विमोचन भी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पारडीह के रजवाड़ा पैलेस में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय मुशायरा का आयोजन होगा। इस मुशायरा में शामिल होने सऊदी अरब के शायर डॉक्टर अफरोज आलम, जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली के शायर प्रोफेसर डॉक्टर खालिद मुबाश्शिर, कानपुर की कवियित्री अलका मिश्रा, कोलकाता के नसीम फारूक, जमीर युसूफ, औरंगाबाद के गुलफाम सिद्दीकी, जमशेदपुर के असलम बद्र, प्रोफेसर अहमद बद्र और अन्य शायर शामिल होंगे। मुशायरे का आयोजन जमशेदपुर की अदबी संस्था ‘अदब सराय’ के संस्थापक मकसूद अनवर मकसूद की तरफ से किया जा रहा है। यह जानकारी रविवार को मकसूद अनवर मकसूद ने अपने आजाद नगर स्थित अदब सराय संस्था के कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि रजवाड़ा पैलेस में सोमवार को शाम 6:00 बजे मुशायरा शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही किताब आसमां तू ही बता का विमोचन भी होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मुशायरे में आएं और शायरों की हौसला अफजाई करें। उन्होंने कहा कि उर्दू को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम भी इसी मकसद से किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को उर्दू पढ़ाया। उर्दू से भी रोजगार जुड़ा हुआ है। कान्फ्रेंस में मकसूद अनवर मकसूद के साथ संस्था के महासचिव महबूब आलम, उपाध्यक्ष याकूब खान, मोहम्मद हकीम आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा के भुइयांडीह लिट्टी चौक पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

You may also like
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Leave a Reply