Home > Business > टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा राजू सिंह नामक कर्मचारी को निलंबित करने से कर्मचारियों में नाराजगी

टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा राजू सिंह नामक कर्मचारी को निलंबित करने से कर्मचारियों में नाराजगी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन ने राजू सिंह नामक कर्मचारी को निलंबित किया है। इससे टाटा मोटर्स के कर्मचारियों में प्रबंधन की तरफ से नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि राजू सिंह को बेकसूर सस्पेंड किया गया है। राजू सिंह पर कर्मचारी एसएस हुसैन के साथ 25 फरवरी को मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। जबकि कर्मचारियों का कहना है कि इस मारपीट में राजू सिंह शामिल नहीं थे। वह निर्दोष हैं। प्रबंधन ने उन्हें बेकसूर सस्पेंड कर दिया है। बताते हैं कि 4 मार्च को टाटा मोटर्स प्रबंधन ने नोटिस जारी की थी। इस नोटिस में राजू सिंह और रघुवंश सिंह से प्रबंधन ने 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा था। जवाब सौंपने के बाद प्रबंधन ने राजू सिंह और रघुवंश सिंह को चार्जशीट सस्पेंड विद पेंडिंग इंक्वायरी का पत्र जारी किया है। पत्र जारी होते ही कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि टाटा मोटर्स प्रबंधन ने बिना सोचे समझे एक निर्दोष कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें-उलीडीह थाना क्षेत्र के ओल्ड सुभाष कॉलोनी में महिला ने अपने पति की हत्या कर खुद को घर में कर लिया कैद, पुलिस ने लिया हिरासत में + वीडियो

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा