Home > Crime > नेशनल हाईवे 33 पर कांदरबेड़ा के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाइक को मारी टक्कर, बोड़ाम के बड़ा चिड़का के व्यक्ति की मौत

नेशनल हाईवे 33 पर कांदरबेड़ा के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाइक को मारी टक्कर, बोड़ाम के बड़ा चिड़का के व्यक्ति की मौत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : नेशनल हाईवे 33 पर बुधवार को कांदरबेड़ा के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार बोड़ाम के बड़ा चिड़का के रहने वाले विकास महतो की मौत हो गई है। जबकि, उसके साथ बाइक पर बैठे उसके दो बच्चे बाल बाल बच गए हैं। इस सड़क हादसे में विकास महतो की बाइक को टक्कर मारने वाला नीमडीह थाना क्षेत्र के बापीचेला गांव का तापस मंडल गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विकास महतो अपने बच्चों को मेला घुमाने के बाद अपने गांव बड़ाचिड़का लौट रहा था। तभी कांदरबेड़ा पेट्रोल पंप के पास गलत दिशा से सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जबकि, तापस मंडल ने बताया कि वह कंपनी से काम कर अपने घर जा रहा था। रास्ते में वह 50 रुपए का पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था। तभी हादसा हुआ। बताते हैं कि तापस मंडल की बाइक पर दो और युवक बैठे थे। ये घटना के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें-कपाली ओपी के कमारगोड़ा के पास स्वर्णरेखा नदी में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply