Home > Jamshedpur > कदमा के भाटिया बस्ती दुर्गाबाड़ा में सरकारी जमीन पर बनाई जा रही थी अवैध दुकान, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने की ध्वस्त

कदमा के भाटिया बस्ती दुर्गाबाड़ा में सरकारी जमीन पर बनाई जा रही थी अवैध दुकान, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने की ध्वस्त

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा के भाटिया बस्ती दुर्गापाड़ा स्थित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से दुकान का निर्माण हो रहा था। इसकी सूचना जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष अधिकारी को मिली। विशेष अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का उड़नदस्ता नगर प्रबंधक जॉय गुड़िया के नेतृत्व में पहुंचा। वहां पूछताछ की गई। लेकिन जो व्यक्ति निर्माण करा रहा था वह सामने नहीं आया। इस पर निर्माणाधीन अवैध संरचना को ध्वस्त कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें – उलीडीह हयातनगर डिमना बस्ती के रहने वाले इरशाद हुसैन ने टीएमएच में तोड़ा दम, सीने में मारी गई थी गोली

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply