Home > Jamshedpur > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोर्ट में विधायक सरयू राय के खिलाफ किया मानहानि का केस + वीडियो

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोर्ट में विधायक सरयू राय के खिलाफ किया मानहानि का केस + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने चाईबासा की एमपी एमएलए कोर्ट में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को कोर्ट पहुंचे और अपने अधिवक्ता से मुलाकात की। इसके बाद कोर्ट में विधायक सरयू राय के खिलाफ मानहानि का केस फाइल किया। गौरतलब है कि विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर प्रतिबंधित लाइसेंसी पिस्टल रखने का आरोप लगाया है। यही नहीं स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता के एक कथित वायरल वीडियो को लेकर भी विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की और अखबारों में बयानबाजी के जरिए स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधा। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि इससे उनकी मानहानि हुई है।

इसे भी पढ़ें- मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी के रहने वाले एक युवक ने स्टाक ट्रेडिंग के नाम पर की करोड़ों रुपए की ठगी, रांची से पकड़ा गया

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील