Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी के रहने वाले एक युवक ने स्टाक ट्रेडिंग के नाम पर की करोड़ों रुपए की ठगी, रांची से पकड़ा गया

मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी के रहने वाले एक युवक ने स्टाक ट्रेडिंग के नाम पर की करोड़ों रुपए की ठगी, रांची से पकड़ा गया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के सहारा सिटी के रहने वाले एक युवक रेयान ने स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी की है। उसने मानगो के रोड नंबर 4 के रहने वाले मोहम्मद शाहनवाज से 3 लाख रुपए ठग लिए थे और उसे कमीशन व मुनाफे के के नाम पर 45 हजार रुपए प्रति माह दो महीने तक दिए। लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा और फिर गायब हो गया। फोन नहीं उठाता था। इसके बाद शाहनवाज ने मामले की शिकायत मानगो थाना और एसएसपी से की थी।

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस एक्टिव हुई। इधर, रेयान को पुलिस की गतिविधि का पता चल गया था। वह जमशेदपुर छोड़कर फरार हो गया। रांची से वह कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि रेयान अपने कई लोगों को लगा कर वसूली करवाता था। उसने बड़े पैमाने पर ठगी की है। एक युवक ने बताया कि उसने लोगों से वसूल कर डेढ़ करोड़ रुपए रेयान को दिए थे। पुलिस अन्य लोगों का पता लगा रही है, जिनको रेयान ने ठगा है। शनिवार को पुलिस रेयान को एसएसपी ऑफिस ले गई। यहां डीएसपी ने रेयान से पूछताछ की। पुलिस अभी रेयान से पूछताछ कर रही है। ताकि, उसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

इसे भी पढ़ें- साकची के रविंद्र भवन में 3 जून से 6 जून तक चलेगा नृत्य उत्सव, टाटा स्टील फाउंडेशन कर रहा रिहर्सल

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO