Home > Crime > गम्हरिया थाना क्षेत्र के ईचागढ़ के रहने वाले व्यक्ति की बाइक को एक बाइक ने मारी टक्कर, एमजीएम में भर्ती

गम्हरिया थाना क्षेत्र के ईचागढ़ के रहने वाले व्यक्ति की बाइक को एक बाइक ने मारी टक्कर, एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गम्हरिया थाना क्षेत्र के इचागढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति विक्की महतो की बाइक को शनिवार की शाम एक बाइक ने टक्कर मार दी। विक्की महतो घर से कुछ काम के लिए निकला था। तभी उसे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में विक्की महतो घायल हुआ है‌। घटना की जानकारी मिलने पर गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विक्की महतो को इलाज के लिए सरायकेला जिला के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर एमजीएम अस्पताल लाए और यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply