Home > Jamshedpur > गोपाल मैदान में आयोजित होगा जिले का स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम, डीसी व एसएसपी ने लिया तैयारी का जायजा

गोपाल मैदान में आयोजित होगा जिले का स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम, डीसी व एसएसपी ने लिया तैयारी का जायजा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :गोपाल मैदान में जिले का स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां परेड होगी। परेड में पुलिस बल के अलावा स्काउट गाइड और अन्य बल शामिल होंगे। परेड की तैयारी चल रही है। परेड का रिहर्सल हो रहा है। डीसी विजया जाधव और एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को गोपाल मैदान का जायजा लिया। गोपाल मैदान में बरसात के चलते पानी भरा हुआ था। इसे इसे सुखाने की कोशिश की जा रही है। जहां पानी और कीचड़ है वहां मिट्टी और मोरम डालकर इसे सूखा बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाया जा रहा है। डीसी विजया जाधव ने बताया कि परेड का मूवमेंट क्या होगा, यह जवानों को सब समझाया गया है। सलामी का भी रिहर्सल हुआ है। जो कमियां पाई गई हैं। उन्हें सुधारने का निर्देश दिया गया है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

1 Response

Leave a Reply