Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल के गेट के पास एक स्कूटी सवार ने महिला होमगार्ड को मारी टक्कर, एमजीएम अस्पताल में भर्ती + वीडियो

साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल के गेट के पास एक स्कूटी सवार ने महिला होमगार्ड को मारी टक्कर, एमजीएम अस्पताल में भर्ती + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल के गेट के पास शुक्रवार की रात एक स्कूटी सवार ने एक महिला होमगार्ड को टक्कर मार दी। महिला होमगार्ड कंचन नंदी एमजीएम अस्पताल में नाइट ड्यूटी के लिए आई थी। वह जैसे ही ऑटो से उतरी। स्कूटी सवार हुसैन ने उसे टक्कर मार दी। बताते हैं कि स्कूटी सवार दारू के नशे में था। घटना होते ही होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और स्कूटी सवार को पकड़ लिया। स्कूटी सवार को भी चोट आई है। उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंचन नंदी भी घायल हुई है। उनका भी इलाज एमजीएम अस्पताल में हुआ। स्कूटी सवार मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड का रहने वाला है। वह फूल की दुकान में काम करता है। स्कूटी सवार अपने घर जा रहा था। तब यह हादसा हुआ।


इसे भी पढ़ें –टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लोको डीजल रिपेयरिंग शेड में झाड़ियों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी +वीडियो

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply