Home > Jamshedpur > पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डुमरी उपचुनाव में एनडीए की प्रत्याशी आजसू नेत्री यशोदा देवी के पक्ष में की सभा, हेमंत सरकार को कहा कमीशन सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डुमरी उपचुनाव में एनडीए की प्रत्याशी आजसू नेत्री यशोदा देवी के पक्ष में की सभा, हेमंत सरकार को कहा कमीशन सरकार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एग्रिको निवासी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को डुमरी पहुंचे। डुमरी में विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में एनडीए की प्रत्याशी आजसू की यशोदा देवी के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक सभा की। इस सभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक विधायक बनाने का चुनाव नहीं है। बल्कि युवाओं के साथ छल करने वाली सरकार को सबक सिखाने का चुनाव है। हेमंत सरकार कमीशन की सरकार है। इस सरकार में 50 प्रतिशत कमीशन दिए बिना कोई काम नहीं होता। भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त हैं। सरकार में सिर्फ घोटाले हुए हैं।
इसे भी पढ़ें – अगले साल जुलाई में तैयार हो जाएगी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना, लोगों को मिलेगा पानी

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा