Home > Crime > हरहरगुट्टू की रहने वाली छात्रा अपने प्रेमी के साथ पहुंची थी एसएसपी ऑफिस, जमकर हुआ हंगामा, अधिवक्ता से भी खींचतान

हरहरगुट्टू की रहने वाली छात्रा अपने प्रेमी के साथ पहुंची थी एसएसपी ऑफिस, जमकर हुआ हंगामा, अधिवक्ता से भी खींचतान

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू की रहने वाली छात्रा को भगाकर एक युवक ने शादी कर ली है। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने बागबेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बागबेड़ा थाना पुलिस ने छात्रा से शादी करने वाले युवक से संपर्क साधा तो उसने बताया कि वह लोग रांची में हैं। उनको बागबेड़ा थाना बुलाया गया था। इस पर युवक छात्रा के साथ जमशेदपुर पहुंचा। उसके साथ एक अधिवक्ता भी थे। यह लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। इसकी भनक जब छात्रा के परिजनों को लगी तो हरहरगुट्टू से छात्रा के परिजन भी एसएसपी ऑफिस पहुंच गए और छात्रा को पकड़ कर ले जाने लगे। इस पर छात्रा के साथ शादी करने वाला युवक और उसके परिजन वहां से भाग निकले। जबकि, अधिवक्ता छात्रा को नहीं ले जाने दे रहा था। इस पर अधिवक्ता के साथ छात्रा के परिजनों की खींचतान हुई। बाद में परिजन छात्रा को लेकर अपने घर चले गए। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि अधिवक्ता खुद को सुप्रीम कोर्ट का वकील बता रहा था। उसने छात्रा का हाथ पकड़ लिया था। उनका कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि छात्रा जमशेदपुर में तारापोर स्कूल में पढ़ती थी। यहां से इंटर की परीक्षा पास करने के बाद उसका एडमिशन विशाखापट्टनम के गायत्री स्कूल में एमबीए में कराया गया है।
इसे भी पढ़ें – डुमरी विधानसभा उपचुनाव बना इंडिया गठबंधन की नाक का सवाल, बड़े नेताओं ने झोंकी ताकत, जमशेदपुर के नेताओं ने डुमरी में डाला डेरा

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO