Home > Jamshedpur > डीसी विजया जाधव ने गुड़ाबांदा समेत सभी बीडीओ के साथ की बैठक, भ्रामक खबरों पर लगाई जाएगी लगाम

डीसी विजया जाधव ने गुड़ाबांदा समेत सभी बीडीओ के साथ की बैठक, भ्रामक खबरों पर लगाई जाएगी लगाम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : डीसी विजया जाधव ने सोमवार को डीसी ऑफिस में गुडाबांदा समेत सभी बीडीओ के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि खबरों का तत्काल संज्ञान लें और जो समस्या बताई गई है उसका निराकरण करें। उन्होंने कहा कि खबरों के जरिए जन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जो भ्रामक खबर आए उसकी जांच कर फौरन उसका खंडन जारी करें। भ्रामक खबरों से भ्रम की स्थिति पैदा होती है और शासन प्रशासन की छवि भी धूमिल होती है। ऐसी खबरों की जांच कर वस्तुस्थिति से स्पष्ट कराते हुए एक प्रति सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को भी भेजें। ताकि, ससमय प्रकाशित भ्रामक खबरों का खंडन किया जा सके।
इसे भी पढ़ें – मानगो के चेपापुल राजमहल अपार्टमेंट के रहने वाले परिवार को मकान मालिक ने दी जान से मारने की धमकी, एसएसपी से शिकायत

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट