Home > Crime > मनीफीट मंडल बस्ती में दंपति की हत्या के बाद 13 साल की बेटी फरार, उस पर है हत्या में शामिल होने का शक

मनीफीट मंडल बस्ती में दंपति की हत्या के बाद 13 साल की बेटी फरार, उस पर है हत्या में शामिल होने का शक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट मंडल बस्ती में रविवार की रात हुई भूपेंद्र मंडल और उनकी पत्नी सविता देवी की हत्या के मामले में शक की सुई उनकी फरार बेटी की तरफ घूम गई है।

टेल्को में दोहरे हत्याकांड का घटना स्थल।

घटना के बाद से ही भूपेंद्र मंडल की बेटी फरार है। माना जा रहा है कि माता पिता की हत्या में बेटी का हाथ हो सकता है। इसीलिए वह भी फरार हो गई है। पुलिस बेटी की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल पर छानबीन करने पहुंचे सिटी एसपी के विजय शंकर को भी भूपेंद्र मंडल की बेटी पर शक है। उन्होंने टेल्को थाना प्रभारी को बेटी का पता लगाकर उससे पूछताछ करने की हिदायत दी है।

सिटी एसपी के विजय शंकर

इसके बाद पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से घटना के सुराग तलाश रही है। कहा जा रहा है कि बेटी के सामने आने के बाद घटना की परतें खुल जाएंगी। पता चल जाएगा कि इस हत्याकांड में कौन-कौन शामिल है। माना जा रहा है कि भूपेंद्र मंडल की बेटी के साथ ही किसी ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

मृतक के परिजन

हालांकि परिवार के कुछ लोग अभी यह मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि बेटी ऐसा नहीं कर सकती। लेकिन बेटी के गायब होने पर वह लोग भी हैरत में है कि ऐसा क्यों हुआ। बताते हैं कि भूपेंद्र मंडल दुकान चलाते थे। लाकडआउन में दुकान बंद हो गई थी। इसके बाद वह मजदूरी करते थे। रविवार की रात भूपेंद्र मंडल और उनकी पत्नी सविता देवी की हत्या कर दी गई थी। सुबह लोगों ने उनके घर से खून बहता देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति-पत्नी की निर्मम हत्या की गई है। उन्हें हथौड़े से मारा गया और इसके बाद धारदार हथियार से भी घाव के निशान मिले हैं।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO
Jamshedpur SIR Fraud : मतदाता सूची से नाम कटने का फर्जी मैसेज भेजकर साइबर ठगी की कोशिश, जमशेदपुर के वोटरों को प्रशासन ने किया अलर्ट

Leave a Reply