Home > Crime > परसूडीह के रहने वाले कांग्रेस के जिला सचिव चंदन यादव को बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने चेंबर से बेइज्जत कर बाहर निकाला, एसएसपी से शिकायत + वीडियो

परसूडीह के रहने वाले कांग्रेस के जिला सचिव चंदन यादव को बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने चेंबर से बेइज्जत कर बाहर निकाला, एसएसपी से शिकायत + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह के रहने वाले कांग्रेस के जिला सचिव चंदन यादव को बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने अपने चेंबर से बेइज्जत कर निकाल दिया है। चंदन यादव ने गुरुवार को मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस में की है। चंदन यादव ने बताया कि परसूडीह इलाके के एक व्यक्ति के मामले को लेकर वह बिष्टुपुर थाना गए थे। वहां वह थाना प्रभारी अंजनी कुमार के चेंबर में गए और मामले में कार्रवाई की मांग की। लेकिन थाना प्रभारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और कहा कि उनको चेंबर में नहीं बैठना है और उनको बाहर निकाल दिया। कांग्रेस के जिला सचिव चंदन यादव का कहना है कि जब थाना प्रभारी पार्टी के पदाधिकारियों और सामाजिक व्यक्तियों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं तो हम जनता के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे। चंदन यादव ने इस मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें- बिरसा नगर के जोन नंबर 7 की महिला का बदमाश छीन ले गए पर्स, पर्स में था मोबाइल, ₹50000 और सोने की चेन

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply