Home > Crime > बिरसा नगर के जोन नंबर 7 की महिला का बदमाश छीन ले गए पर्स, पर्स में था मोबाइल, ₹50000 और सोने की चेन

बिरसा नगर के जोन नंबर 7 की महिला का बदमाश छीन ले गए पर्स, पर्स में था मोबाइल, ₹50000 और सोने की चेन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसा नगर थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 7 की महिला का बैग बदमाश छीन कर फरार हो गए हैं। इस बैग में महिला का एक हैंड बैग भी रखा हुआ था। हैंड बैग में ₹5000, मोबाइल और सोने की चेन थी। महिला अनुराधा ने बुधवार को इस मामले की शिकायत साकची थाने में कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अनुराधा ने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी और साकची से निकली थी। तभी सागर होटल के सामने एक बदमाश उनका बैग छीन कर फरार हो गया। महिला गोविंदपुर अपनी बहन की शादी में जा रही थी। घटना मंगलवार देर रात की है।
इसे भी पढ़ें – पटमदा के बिड़रा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल, एमजीएम अस्पताल में हुआ इलाज

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग