Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 2 के पास पारडीह से जेम्को जा रहे कार चालक के साथ मारपीट, तोड़ दिया कार का लुकिंग ग्लास

मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 2 के पास पारडीह से जेम्को जा रहे कार चालक के साथ मारपीट, तोड़ दिया कार का लुकिंग ग्लास

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 2 के पास रविवार की रात पारडीह से जेम्को जा रहे कार चालक के साथ मारपीट हुई है। युवकों ने व्यक्ति की कार का लुकिंग ग्लास भी तोड़ दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते हैं कि जिस व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना हुई है। वह पारडीह से जेम्को जा रहे थे। उनके आगे एक बोलेरो चल रही थी। बोलेरो कार में दो युवक सवार थे। मानगो रोड नंबर 2 के पास युवकों ने कार को रोक लिया और कार चालक से कहा कि वह हार्न क्यों बजा रहे हैं। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर मारपीट हुई।

You may also like
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply