Home > Crime > धनबाद के ईस्ट कतरास में ताबड़तोड़ गोली चला कर कोयला कारोबारी की हत्या, सोशल मीडिया पर गैंगस्टर प्रिंस खान ने ली जिम्मेदारी

धनबाद के ईस्ट कतरास में ताबड़तोड़ गोली चला कर कोयला कारोबारी की हत्या, सोशल मीडिया पर गैंगस्टर प्रिंस खान ने ली जिम्मेदारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, धनबाद : धनबाद में कतरास थाना क्षेत्र के ईस्ट कतरास इलाके में रविवार को गोलियां चलीं। बाइक सवार अपराधियों ने मनोज यादव नामक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई है। मनोज यादव को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि कोयले के कारोबार में वर्चस्व को लेकर यह हत्या की गई है। पुलिस बाइक सवार अपराधियों की तलाश में जुट गई है। गैंगस्टर प्रिंस खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर घटना की जिम्मेदारी ली है। इसमें लिखा गया है कि वह असली मेजर हैं। छोटे सरकार के शूटर मेजर यह जो घटना मनोज यादव के साथ घटी है। उसकी जिम्मेदारी लेते हैं। बताते हैं कि कोयला कारोबारी मनोज यादव छाताबाद में सड़क किनारे खड़ा था। तभी बाइक सवार अपराधी पहुंचे और उसको गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। धनबाद में लगातार हत्या का सिलसिला जारी है। 8 जनवरी की रात सोनू सिंह की झरिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 19 जनवरी को झरिया के सिंहनगर में रघुकुल और सिंह मेंशन समर्थकों के बीच भिड़ंत में फायरिंग और बमबाजी हुई थी।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply