Home > Crime > नकली हथियार दिखाकर कोरियर कंपनी के कर्मचारी ने ही उलीडीह में अंजाम दी थी लूट की घटना

नकली हथियार दिखाकर कोरियर कंपनी के कर्मचारी ने ही उलीडीह में अंजाम दी थी लूट की घटना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शिव मंदिर लाइन में रविवार को हथियार दिखाकर लूट की घटना में पुलिस ने चार नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने कूरियर कंपनी में ही काम करने वाले विशाल सिंह को गिरफ्तार किया है। विशाल ही इस घटना का मुख्य आरोपी है। उसने ही लूट की योजना बनाई थी। इस संबंध में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नकली हथियार भी बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस गुरुवार को मामले का खुलासा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार विशाल कंपनी में ही काम करता था। रविवार को उसकी छुट्टी थी। उसने पूर्व से ही अपने अन्य साथियों के साथ लूट की योजना बनाई थी। रविवार को छुट्टी होने की वजह से कार्यालय में कोई नहीं रहता है। इसी का फायदा उठाकर उसने घटना को अंजाम दिया है। विशाल ने पुलिस को बताया कि घटना में जो हथियार इस्तेमाल किया गया था, वह नकली है। उसने कुछ दिनों पूर्व ही ऑनलाइन उक्त हथियार मंगाया था। घटना में उसने अपनी बस्ती के ही एक युवक को शामिल किया। रविवार की दोपहर 2.30 बजे दो लोग कार्यालय में घुसे और मौके पर मौजूद कर्मी को हथियार दिखाकर 29 हजार रुपए की लूट कर ली थी।
इसे भी पढ़ें- डीसी के निर्देश पर साकची व बिष्टुपुर में सरकारी पूल के टाटा स्टील के क्वार्टर की हुई जांच, कई पर मिला अवैध कब्जा

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply