Home > Education > निपुण भारत मिशन के तहत बिष्टुपुर के लोयला स्कूल ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला

निपुण भारत मिशन के तहत बिष्टुपुर के लोयला स्कूल ऑडिटोरियम में जिला प्रशासन ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: निपुण भारत मिशन के तहत बिष्टुपुर के लोयला स्कूल ऑडिटोरियम में गुरुवार को जिला प्रशासन ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला जिला स्तरीय थी। कार्यशाला में शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों और अध्यापकों ने हिस्सा लिया। डीसी विजया जाधव ने बताया कि निपुण भारत मिशन जिले में चल रहा है। इसके तहत जब छात्र कक्षा 1, दो और तीन में जाते हैं तो उन्हें अल्फाबेट की पहचान हो। वह अक्षर पहचान पा रहे हैं या नहीं शब्द पढ़ पा रहे हैं या नहीं। उनका गुणा भाग जोड़ घटाना सही हो। इस पर फोकस कर उन्हें तरह-तरह से अक्षर ज्ञान कराया जा रहा है। इसे लेकर 90 दिन का अभियान चला है। यह अभियान अब खत्म हुआ है। जान को शुरू करने से पहले शिक्षकों को भी ट्रेनिंग दी गई थी। अभियान का कितना विद्यार्थियों को फायदा हुआ इस पर मंथन करने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीसी ने बताया इसी को लेकर यह कार्यशाला आयोजित की गई है।
इसे भी पढ़ें- डीसी के निर्देश पर साकची व बिष्टुपुर में सरकारी पूल के टाटा स्टील के क्वार्टर की हुई जांच, कई पर मिला अवैध कब्जा

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply