इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : गोकशी के मामले में फरार चल रहा है। बसपा नेता महताब आलम को जेल भेज दिया गया है। महताब आलम गोकशी के एक मामले में फरार चल रहे थे। उन्होंने गैंगस्टर कोर्ट में सरेंडर किया। इसके बाद, उन्हें जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि 8 जून साल 2021 को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से गोमांस बरामद किया था। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गौ मांस की तस्करी कर रहे थे। मंझनपुर थाने में इस मामले में प्रयागराज के नवाबगंज के इमामगंज गांव के रहने वाले अतीक अहमद, मंझनपुर के रहने वाले महताब आलम, अनवर हुसैन, लल्लू उर्फ रईस अहमद, फ़ैज़ अहमद और इमरान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। यह लोग एक गैंग बनाकर गोकशी कर रहे थे। इसी मामले में महताब आलम फरार चल रहे थे। जिन्होंने सरेंडर किया और जेल भेजे गए।
इसे भी पढ़ें – डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे कौशांबी, स्वामी प्रसाद मौर्या के ट्वीट पर बताया भाजपा का स्टैंड





Pingback : सैनी के सौरई खुर्द में दो फल विक्रेताओं के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे कांस्टेबल पर हमला, दो गिरफ्ता