Home > Crime > Jamshedpur : प्रदेश के एक बड़े नेता का पैसा हवाला के जरिए दुबई ट्रांसफर करने के आरोपी विक्की को भेजा गया जेल, फंसेंगी जमशेदपुर की कई बड़ी मछलियां

Jamshedpur : प्रदेश के एक बड़े नेता का पैसा हवाला के जरिए दुबई ट्रांसफर करने के आरोपी विक्की को भेजा गया जेल, फंसेंगी जमशेदपुर की कई बड़ी मछलियां

जमशेदपुर : प्रदेश के एक बड़े नेता का पैसा हवाला के जरिए दुबई भेजने के आरोपी जुगसलाई के विक्की भालोटिया को आयकर विभाग की टीम ने जेल भेज दिया है। सोमवार को आयकर विभाग की टीम विक्की भालोटिया को एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां से मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेजा गया। विक्की भालोटिया ने करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। विक्की भालोटिया को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ की गई। उसके घर पर छापामारी की गई और उसके बाद सोमवार को उसे जेल भेजा गया। पता चला है कि विक्की भालोटिया हवाला के बड़े नेटवर्क से जुड़ा है। जमशेदपुर की कई बड़ी मछलियां भी इस नेटवर्क में हैं। ऐसा आयकर विभाग को इनपुट मिला है। आयकर विभाग की टीम पूरे मामले को खंगालने में जुटी हुई है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply