Home > Koushambi > सैनी के सौरई खुर्द में दो फल विक्रेताओं के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे कांस्टेबल पर हमला, दो गिरफ्तार

सैनी के सौरई खुर्द में दो फल विक्रेताओं के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे कांस्टेबल पर हमला, दो गिरफ्तार

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू चौकी के तहत सौरई खुर्द गांव में एक कांस्टेबल पर हमला हुआ है। हमलावरों ने लाठी डंडा मारकर कांस्टेबल विकास कुमार का सर फोड़ दिया। कांस्टेबल का इलाज अस्पताल में हुआ। हमला करने वाले दो आरोपियों रामू और जयप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जयप्रकाश सैनी थाना क्षेत्र के करनपुर का रहने वाला है। बताते हैं कि सौरई खुर्द गांव में दो फल विक्रेताओं के बीच मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट कर जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
इसे भी पढ़ें –गोकशी के मामले में फरार चल रहे बसपा नेता महताब आलम ने मंझनपुर गैंगस्टर कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए जेल

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply