Home > Crime > Mango Murder : मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड पर हुए राजा हत्याकांड में 6 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल+ वीडियो

Mango Murder : मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड पर हुए राजा हत्याकांड में 6 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल+ वीडियो

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित लेडीज़ कार्नर नामक दुकान में राजा सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 6 हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने उलीडीह थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास रहने वाले बलविंदर सिंह सिद्धू उर्फ बलविंदर सिंह उर्फ गोलू, मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड नजरिया स्कूल के पास रहने वाले अभिषेक कुमार सिंह, मानगो थाना क्षेत्र के ही ओल्ड सुभाष कॉलोनी के रहने वाले आकाश कुमार उर्फ बाबा बच्चा, बैकुंठ नगर के रहने वाले सुनील कुमार ठाकुर, उलीडीह थाना क्षेत्र के न्यू उलीडीह कुंवर सिंह रोड सरताज हाल के पास के रहने वाले इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदर, उलीडीह थाना क्षेत्र के ही मून सिटी के पास आदर्श नगर रोड नंबर 3 ए के रहने वाले मोलाय संतरा उर्फ मलाई संतरा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक स्कूटी, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और गोली का अग्रभाग पिलेट भी बरामद किया था। इन सभी हत्यारोपियों को सोमवार को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया। 

राजा सिंह के पिता राम प्रवेश सिंह के आवेदन पर पुलिस ने नौ लोगों को मामले में नामजद किया था। नामजद लोगों में अंकित बच्चा, प्रवीण सिंह उर्फ छोटू, राहुल बच्चा, अर्जुन, राहुल राय, सुनील ठाकुर, अभिषेक सिंह, बलविंदर सिंह उर्फ गोलू और आकाश कुमार उर्फ बाबा बच्चा शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि इस हत्याकांड में 2 फरवरी को बैकुंठ नगर रोड नंबर 3 के रहने वाले राजा सिंह की लेडीज़ कार्नर दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 6 हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस इस मामले में तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है।

You may also like
Burma Mines Illegal Weapon Case: बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद
Burma Mines Illegal Weapon Case : बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Seraikela Murder: आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर के विवाद में चाकू गोद कर युवक का कत्ल, तीन जख्मी

Leave a Reply