Home > Crime > जमशेदपुर: बहरागोड़ा के साकरा गांव में पुआल काटने के दौरान मशीन में हाथ जाने से व्यक्ति का दोनों हाथ कटा, एमजीएम में भर्ती

जमशेदपुर: बहरागोड़ा के साकरा गांव में पुआल काटने के दौरान मशीन में हाथ जाने से व्यक्ति का दोनों हाथ कटा, एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बहरागोड़ा के साकरा गांव में पुआल काटने के दौरान एक व्यक्ति सुदर्शन माझी का दोनों हाथ कट गया है। सुदासी माझी का पहले बांया हाथ मशीन में घुसा। बायां हाथ बचाने के लिए उसने अपना दाहिना हाथ लगाया तो दाहिना हाथ भी मशीन में चला गया। इस तरह उसका दोनों हाथ पांच दिन पहले कट गया। परिजनों ने घायल व्यक्ति को उड़ीसा के बारीपदा में भर्ती कराया था। वहां से निकाल कर फिर बहरागोड़ा के स्थानीय अस्पताल लाए। जहां से घायल व्यक्ति को गुरुवार को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजन 108 नंबर एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को एमजीएम अस्पताल लाए हैं। यहां इमरजेंसी में भर्ती कराने के बाद उसका इलाज कराया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि घायल व्यक्ति नंदकिशोर पाल के घर पुआल की कटाई कर रहा था। तभी यह हादसा हुआ। घायल सुदासी माझी की उम्र 55 साल है। परिजनों ने बताया कि उसके इलाज का सारा खर्च नंदकिशोर पाल उठा रहे हैं और उन्होंने मुआवजा देने का भी आश्वासन दिया है।

You may also like
जमशेदपुर में दीपावली की रौनक, धनतेरस पर साकची बाजार में उमड़ी जबरदस्त भीड़
Jamshedpur: कल्याण नगर में खाना बनाते समय आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलसी, बचाने आया व्यक्ति भी झुलसा, एमजीएम में भर्ती
धालभूमगढ़ में फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार और एक व्यक्ति घायल, भाजपा नेता ने पहुंचाया अस्पताल
Jamshedpur: एसएसपी ने अपने लाव लश्कर के साथ किया जमशेदपुर कोर्ट का निरीक्षण, लगेंगे और सीसीटीवी कैमरे+ वीडियो

Leave a Reply