Home > Jamshedpur > साकची में डीसी ऑफिस पर भाजयुमो का धरना समाप्त, शाम को डीसी से मिलेगा 15 लोगों का प्रतिनिधिमंडल

साकची में डीसी ऑफिस पर भाजयुमो का धरना समाप्त, शाम को डीसी से मिलेगा 15 लोगों का प्रतिनिधिमंडल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में डीसी ऑफिस पर सोमवार को हुआ घेराव खत्म हो गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो ने साकची कब्रिस्तान परिसर में चल रहे निर्माण को लेकर यह घेराव किया था। घेराव का नेतृत्व भाजपा के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने किया। इसमें भाजपा के कई बड़े नेता शामिल थे। आंदोलन का नेतृत्व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी कर रहे थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मांग है कि साकची कब्रिस्तान के अंदर चल रहा निर्माण कार्य बंद किया जाए और जो अवैध निर्माण हुआ है उसको ध्वस्त किया जाए। भाजयुमो के कार्यकर्ता डीसी को बुलाने पर अड़े हुए थे। नारा लगाया जा रहा था कि डीसी मैडम बाहर आओ। लेकिन बाद में एसएसपी प्रभात कुमार पहुंचे। इसके बाद, एसएसपी प्रभात कुमार, एडीएम, एसडीओ के साथ भाजयुमो और भाजपा नेताओं के साथ वार्ता हुई। तय हुआ कि सोमवार को ही शाम 5:00 बजे 15 भाजयुमो और भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल डीसी ऑफिस के चेंबर में जाएगा और वहां एसएसपी, एडीएम और एसडीओ की मौजूदगी में वार्ता होगी। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। जमकर नारेबाजी हुई। हालात पर काबू करने के लिए सिटी एसपी के विजय शंकर जवानों को लेकर खुद मैदान में उतरे इसके बाद जाम खत्म हुआ। भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। गौरतलब है कि साकची कब्रिस्तान परिसर में कुछ निर्माण कार्य हो रहा है। भाजयुमो इसी निर्माण कार्य का विरोध कर रहा है। साकची कब्रिस्तान कमेटी का कहना है कि वजू खाना, जनाजा हाल समेत कई संरचना जर्जर हो गई थी। इसका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जबकि, भाजयुमो के नेताओं का कहना है कि वहां मदरसा और कोचिंग संस्थान बनाने की योजना है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि आज अंतिम बार डीसी को साकची कब्रिस्तान में चल रहे निर्माण के बारे में बता कर अपनी मांग रख दी जाएगी। अगर मांग नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन होगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply