Home > Crime > सीतारामडेरा के भुइयांडीह ब्राह्मण लाइन में घर में घुस कर दो बदमाशों ने महिला को बेहोश कर सोने की चेन समेत लगभग 3 लाख रुपए के जेवरात लूटे

सीतारामडेरा के भुइयांडीह ब्राह्मण लाइन में घर में घुस कर दो बदमाशों ने महिला को बेहोश कर सोने की चेन समेत लगभग 3 लाख रुपए के जेवरात लूटे

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह ब्राह्मण टोला चार नंबर लाइन में दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूट की घटना अंजाम दी है। घटना सोमवार की सुबह से लगभग 11:30 बजे की घर में घुसे बदमाशों ने घर में अकेली महिला अनीता तिवारी को पाउडर छिड़क कर बेहोश कर दिया और फिर उसके गले से सोने की चेन समेत लगभग 3 लाख रुपए का सोने का जेवर पार कर दिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। बाद में अनीता देवी के पति मिथिलेश तिवारी को फोन कर इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मिथिलेश तिवारी घर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मिथिलेश तिवारी ने बताया कि वह ड्यूटी पर चले गए थे और उनके बच्चे स्कूल चले गए थे। घर में अनीता तिवारी अकेले थी। तभी दो बदमाश आए और बताने लगे कि वह बर्तन मांजने का पाउडर बेचते हैं। जब उनकी पत्नी ने कहा कि घर में कोई नहीं है। आप जाइए। तो बदमाशों ने कहा कि डरिए नहीं मैडम बर्तन लाइए और हम पाउडर से मांज कर दिखाते हैं। बर्तन चमाचम हो जाएगा। उनकी बातों में आकर अनीता देवी बर्तन लाई। उन्होंने कई किस्म का पाउडर निकाला। एक पाउडर से बर्तन को साफ करना शुरू किया और फिर एक युवक ने दूसरा पाउडर छिड़क दिया। इससे अनीता तिवारी को होश नहीं रहा और बदमाश लूट की घटना अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply