Jamshedpur (Jharkhand) : शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित बिष्टुपुर बाजार में रविवार को एक साइकिल दुकान में अचानक आग (Bistupur Fire) लग गई। आग लगते ही दुकान के अंदर धुआं भर गया और आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
(Bistupur Fire) सूचना मिलने के बाद टाटा स्टील की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और लोग अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए।
इसे भी पढ़ें – अगर इसराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अभी भी जिंदा है तो खोज के मारेंगे, IRGC का बड़ा एलान
दुकान मालिक के अनुसार आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।




