Home > Jamshedpur > अर्चना दुबे बनीं जुगसलाई नगर परिषद की वाइस चेयरमैन, लिपू शर्मा को पांच वोट से हराया

अर्चना दुबे बनीं जुगसलाई नगर परिषद की वाइस चेयरमैन, लिपू शर्मा को पांच वोट से हराया

Jamshedpur (Jharkhand) : जुगसलाई नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद (Jugsalai Vice Chairman ) के लिए हुए चुनाव में अर्चना दुबे ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लिपू शर्मा को पांच वोट से हराकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

चुनाव में अर्चना दुबे (Jugsalai Vice Chairman ) को कुल 11 वोट मिले, जबकि लिपू शर्मा को 6 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा इरशाद हैदर को 3 वोट और राहत हुसैन को 2 वोट मिले। बताया जा रहा है कि झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष और झामुमो नेता हिदायतुल्ला खान ने इरशाद हैदर को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वे अपने उम्मीदवार को जीत नहीं दिला सके।

यह चुनाव गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।

इस दौरान नौशीन खान को जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की शपथ भी दिलाई गई। नौशीन खान, हिदायतुल्ला खान की पत्नी हैं और वे जुगसलाई नगर परिषद की पहली महिला अध्यक्ष बनी हैं।

इसे भी पढ़ें –बिष्टुपुर बाजार की साइकिल दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर राख

 

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान परिषद के सभी 22 वार्ड पार्षदों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया, जिसमें अर्चना दुबे ने बहुमत हासिल कर जीत दर्ज की।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply