Home > Crime > सोनारी थाना क्षेत्र के जनता बस्ती के रहने वाले युवकों की बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन जख्मी, दो की हालत गंभीर

सोनारी थाना क्षेत्र के जनता बस्ती के रहने वाले युवकों की बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन जख्मी, दो की हालत गंभीर

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के जनता बस्ती के रहने वाले युवकों की बाइक शनिवार की दोपहर डिवाइडर से टकरा गई। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। इसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक पर जनता बस्ती के रहने वाले सुजल, रवि और करन घायल हुए हैं। इसमें सुजल और रवि की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि यह तीनों युवक डंपिंग का काम करते हैं। यह लोग काम के सिलसिले में डोबो गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।
इसे भी पढ़ें – बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रघुवर नगर में टाटा 407 के ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply