Home > Crime > बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रघुवर नगर में टाटा 407 के ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रघुवर नगर में टाटा 407 के ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रघुवर नगर में शुक्रवार की देर रात टाटा 407 के ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ड्राइवर का नाम शंकर मिश्रा है। पुलिस शनिवार को घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताते हैं कि शंकर मिश्रा दारू पीता था। वह नशे का आदी था। दारू पीकर घरवालों को परेशान करता था। उसकी पत्नी 10 दिन से बीमार है। शुक्रवार की देर रात वह घर आया। उसकी पत्नी सो रही थी। मां भी दूसरे कमरे में थी। शंकर मिश्रा अपने कमरे में गया और वहां फांसी लगा ली । सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो उसकी पत्नी कमरे में गई, तो देखा शंकर मिश्रा की लाश लटक रही है। शंकर मिश्रा का एक बेटा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – अकेली महिला भी जा सकती है हज पर, हज कमेटी करेगी पूरा इंतजाम

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply