Home > Crime > जुगसलाई में फ्लैट चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और बाइक बरामद+VDO

जुगसलाई में फ्लैट चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और बाइक बरामद+VDO

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में डिकोस्टा रोड पर बैकुंठ अपार्टमेंट में एक फ्लैट में हुई चोरी (Jugsalai Theft) की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना 6 दिसंबर को सामने आई थी, जब पीड़ित प्रवीण कुमार गोयल ने जुगसलाई थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में फ्लैट का ताला तोड़ कर नकदी और कीमती जेवरात की चोरी (Jugsalai Theft) हो गई थी।

एसएसपी पीयूष पांडे के निर्देश पर डीएसपी सीसीआर और डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में, सिटी एसपी की निगरानी में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र के उलियान निवासी शिवा महानंद (31), विजय प्रसाद (36), प्रदीप और सोनारी के राहुल को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त ब्लू-ब्लैक रंग की होंडा मोटरसाइकिल और चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी के कुछ जेवरात सोनारी थाना क्षेत्र के नया लाइन बी ब्लॉक निवासी राहुल वर्मा को बेचे गए थे, जिन्हें कदमा स्थित उसकी ज्वेलरी दुकान से जब्त किया गया।

इसे भी पढ़ें – बागबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात की साजिश रच रहे तीन बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार+VDO

इसके अलावा आरोपियों ने सोनारी थाना अंतर्गत आदर्शनगर फेज-4 में दिनदहाड़े बंद घर में की गई एक अन्य चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस मामले में चोरी हुए करीब 390 ग्राम चांदी के जेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

फिलहाल पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई झारखंड पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम मानी जा रही है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply