Home > Crime > जमशेदपुर : साकची बाजार जाने वाले रास्तों पर होगी बैरिकेडिंग, वाहन लेकर नहीं जा सकेंगे बाजार, डीसी ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : साकची बाजार जाने वाले रास्तों पर होगी बैरिकेडिंग, वाहन लेकर नहीं जा सकेंगे बाजार, डीसी ने किया निरीक्षण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: डीसी विजया जाधव रविवार की रात स्ट्रेट माइल रोड पहुंची। वहां संजय मार्केट के पास उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। उनके साथ एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एन के लाल, जेएनएसी के सिटी मैनेजर रवि भारती और साकची थाना प्रभारी भी थे। डीसी ने बताया कि बाजार में आने जाने के लिए कई रास्ते हैं। इससे ग्राहक और लोग आना-जाना करते है। लोग वाहन लेकर बाजार में घुस जाते हैं। अब लोग वाहन लेकर बाजार में नहीं जा सकेंगे। क्योंकि सभी रास्तों में बैरिकेडिंग की जाएगी। लोग अपने वाहन को आसपास के पार्किंग स्थल पर खड़ा करेंगे और पैदल खरीदारी करने बाजार जाएंगे। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की तरफ से पार्किंग स्थल का चयन किया जा रहा है। पार्किंग का निर्माण हो रहा है। इन्हीं पार्किंग स्थलों पर वाहनों को खड़ा करना होगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply